*
हड्डी चिंचोड़ने की आदत
अपने बस में कहाँ कुत्तों के .
मांस देख ,मुँह से टपकाते लार
वहीं मँडराते ,सूँघते .
तप्त मांस-गंध से हड़की
लालसा रह-रह,
आँखों में लपलपाती ,
तप्त मांस-गंध से हड़की
लालसा रह-रह,
आँखों में लपलपाती ,
अाकुल पंजे रह-रह काँपते ,
टूट पड़ते मौका देख .
बाप ,भाई, फूफा, मामा ,चाचा ,
रिश्ते ,बेकार सारे .
बताओ ,बेटी-बहन किधर से
गर्म गोश्त नहीं होतीं ?
फिर तो अहल्या हो ,उपरंभा हो ,
निर्भया या कोई नादान बाला ,
क्या फ़र्क पड़ता है ?
भयभीत हो दबा ले भले
टेढी दुम ,
कौन सीधी कर पाया आज तक ?
बाज़ आया कभी
अपने कुत्तेपन से !
अपने कुत्तेपन से !
आदमी ऐसा क्यों होता है ?
*
- प्रतिभा.