शनिवार, 2 फ़रवरी 2013

जैसे तुम!

*
चाहती हूँ स्वीकृति -
कि मैं हूँ एक व्यक्ति
अभिव्यक्ति सहित .
उन्हीं क्षमताओं दुर्बलताओं सँग आई हूँ ,
बुद्धि-संवेगों की वही भेंट पाई हूँ ,
 जैसे तुम !
*
कितनी मुश्किलें,
पर फिर भी यहीं खड़ी हूँ .
 जीवन की डोर थाम ,
आर-पार लगातार गिरी और चढ़ी हूँ .
एक दीर्घ स्वर और धार कर आई
वही गाँठ बाँध धारे हूँ !
 हल्की हूँ तन से
मन से बहुत भारी हूँ .
नारी हूँ !
*
कभी भुक्ति ,कभी मुक्ति,
शांति-भ्रांति या कि अहं ,
भागते हो घबरा कर
अपने लिये तुम.
अपने नहीं ,
अपनों के लिये हारी हूँ.
नारी हूँ !
 *
थोड़ा- सा अधिक और -
 कुंठित मत होना !
ममता के सूत कात घनताएँ वहने को ,
सृजन की उठा-पटक,
 दारुण-पल सहने को ,
सहज  नहीं मरती ,
कठोर जान लाई हूँ !
व्यक्ति-अभिव्यक्ति सभी ,
नहीं परछाईँ हूँ !
जैसे तुम !
*

33 टिप्‍पणियां:

  1. waah....
    बेहतरीन भाव...

    हल्की हूँ तन से
    मन से बहुत भारी हूँ .
    नारी हूँ !
    बहुत सुन्दर...
    सादर
    अनु

    जवाब देंहटाएं
  2. सर्वप्रथम इस शक्ति का स्वयं में अनुभूति तब समक्ष प्रस्तुति अति आवश्यक है.

    जवाब देंहटाएं
  3. व्यक्ति-अभिव्यक्ति सभी ,
    नहीं परछाईँ हूँ !

    ....बहुत सुन्दर भावपूर्ण प्रभावी अभिव्यक्ति....

    जवाब देंहटाएं
  4. दोनों की अपनी बातें हैं,
    संग रहें तो शक्ति,
    बढ़ते बन आसक्ति,
    रक्तिम विरही वेला,
    आशाओं का मेला,
    दिन से क्यों तपती रातें हैं,
    दोनों की अपनी बाते हैं।

    जवाब देंहटाएं
  5. हल्की हूँ तन से
    मन से बहुत भारी हूँ ...

    सच है ...

    जवाब देंहटाएं
  6. वाह!
    आपकी यह प्रविष्टि कल दिनांक 04-02-2013 को चर्चामंच-1145 पर लिंक की जा रही है। सादर सूचनार्थ

    जवाब देंहटाएं
  7. अपने नहीं ,
    अपनों के लिये हारी हूँ.
    नारी हूँ !
    उत्कृष्ट रचना ..... नारी मन के गहरे भाव ....

    जवाब देंहटाएं
  8. अपनों के लिये हारी हूँ.
    नारी हूँ !
    ye panktiyan lajavaab ...

    जवाब देंहटाएं
  9. प्रभावी प्रस्तुति |
    शुभकामनायें आदरेया ||

    जवाब देंहटाएं
  10. व्यक्ति-अभिव्यक्ति सभी ,
    नहीं परछाईँ हूँ !

    बहुत सुंदर पंक्तियाँ...नारी मन को उकेरती हुईं..

    जवाब देंहटाएं
  11. अपने नहीं ,
    अपनों के लिये हारी हूँ.
    नारी हूँ !

    विचार और भाव का सशक्त सम्प्रेषण .

    जवाब देंहटाएं
  12. कानून ने बराबर माना, समाज (पुरुष) को भी अपनी सोच बदलना होगा...

    मैं हूँ एक व्यक्ति
    अभिव्यक्ति सहित .
    उन्हीं क्षमताओं दुर्बलताओं सँग आई हूँ ,
    बुद्धि-संवेगों की वही भेंट पाई हूँ ,
    जैसे तुम !

    शुभकामनाएँ.

    जवाब देंहटाएं
  13. गहन विचारों की सशक्त अभिव्यक्ति |
    आशा

    जवाब देंहटाएं
  14. वैसे ही जैसे तुम ...
    स्वीकार तो ऐसे हो होना चाहिए ... मन की अभिलाषा को प्रभावी शब्दों में उकेरा है ...

    जवाब देंहटाएं
  15. सृजन की उठा-पटक,
    दारुण-पल सहने को ,
    सहज नहीं मरती ,
    कठोर जान लाई हूँ !
    व्यक्ति-अभिव्यक्ति सभी ,
    नहीं परछाईँ हूँ !
    जैसे तुम !
    नारी के हृदय को खोल कर रख दिया है .... बहुत सुंदर रचना

    जवाब देंहटाएं
  16. शकुन्तला बहादुर6 फ़रवरी 2013 को 6:00 pm बजे

    मैं हूँ एक व्यक्ति
    अभिव्यक्ति सहित .
    उन्हीं क्षमताओं दुर्बलताओं सँग आई हूँ ,
    बुद्धि-संवेगों की वही भेंट पाई हूँ ,
    जैसे तुम !- ओजस्वी वाणी !
    नारी की अस्मिता को जगाती,उसको अपनी शक्ति का अहसास कराती और
    सामाजिक मान्यताओं को ललकारती एक सशक्त अभिव्यक्ति,जो मन पर
    गहरा प्रभाव छोड़ती है। इसमें प्रतिभा जी ने नारी-मन की गहराइयों में छिपी भावनाओं को बड़ी ही सुन्दरता एवं सहजता से उकेरा है। साधुवाद!!

    जवाब देंहटाएं
  17. कभी भुक्ति ,कभी मुक्ति,
    शांति-भ्रांति या कि अहं ,
    भागते हो घबरा कर
    अपने लिये तुम.
    अपने नहीं ,
    अपनों के लिये हारी हूँ.
    नारी हूँ !

    बहुत गहनता लिए उत्कृष्ट रचना ! बहुत ही सुन्दर !

    जवाब देंहटाएं
  18. बहुत-बहुत सुन्दर अभिव्यक्ति ! दिल को छू गयी ....
    ~सादर!!!

    जवाब देंहटाएं
  19. सुन्दर रचना सुन्दर अभिव्यक्ति

    जवाब देंहटाएं
  20. साधारण सी दिखने वाली बात भी कितनी कठिन हो जाती है ...

    जवाब देंहटाएं