मंगलवार, 31 दिसंबर 2013

स्वीकार करो अभिनन्दन.

स्वीकार करो अभिनन्दन.

इस नये वर्ष में जागें नई विभाएँ ,

आकाश उजेला प्रमुदित रहें दिशाएँ ,

सरिताएं निर्मल बहें  ,सुदृढ़ गिरिमाला ,

समवेत स्वरों में गूँजें नई ऋचाएँ

आनन्द-स्वरों से भरे  प्रकृति का प्रांगण.

ये शाप-ताप उत्पात शमित होंगे ही ,

दृढ़ इच्छा शक्ति जाग जायेगी जिस क्षण.

पर इसके लिये सचेत,संतुलित,संयत

सुस्थिर हो ऊर्जा-सिक्त मनुजता का मन .

कितना पथ पार, जुड़े जिस संवेदन से ,

ओ सहयात्री, स्वीकार करो अभिनन्दन.

- प्रतिभा सक्सेना

16 टिप्‍पणियां:

  1. इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.

    जवाब देंहटाएं
  2. सुन्दर संदेश...
    आपको भी ढेरों शुभकामनाएं आदरणीया।
    सादर

    जवाब देंहटाएं
  3. बहुत सुन्दर अभिनन्दन..आप को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं

    जवाब देंहटाएं
  4. नववर्ष 2014 सभी के लिये मंगलमय हो ,सुखकारी हो , आल्हादकारी हो

    जवाब देंहटाएं
  5. सभी मित्रों को वर्ष २०१३ की विदाई के लिये वधाई! सभी के जीवन में नव वर्ष बहार बन कर आये!!
    रचना में गंभीरता के साथ साथ भाशालान्करण भी भी समावेश
    है !!
    मेरे ब्लोगों "प्रसून" व 'साहित्य प्रसून' मवं विगत वर्ष की विदाई' में आप का स्वागत है !!

    जवाब देंहटाएं
  6. बहुत सुन्दर अभिनन्दन !
    नया वर्ष २०१४ मंगलमय हो |सुख ,शांति ,स्वास्थ्यकर हो |कल्याणकारी हो |
    नई पोस्ट नया वर्ष !
    नई पोस्ट मिशन मून

    जवाब देंहटाएं
  7. नवागत वर्ष सन् 2014 ई. की हार्दिक शुभकामनाएं

    जवाब देंहटाएं
  8. बहुत दिनों बाद आपका पुनरागमन..शुभकामनाएं नये साल के लिए

    जवाब देंहटाएं
  9. भावो की
    बेहतरीन........आपको भी नववर्ष की शुभकामनायें

    जवाब देंहटाएं
  10. are kahan gayab ho gain thin aap ??. achha laga itne dino baad aapko padhnaa fir se.

    जवाब देंहटाएं
  11. अर्थपूर्ण पंक्तियाँ ...शुभकामनायें आपको भी

    जवाब देंहटाएं
  12. वाह...बहुत बढ़िया प्रस्तुति...आप को मेरी ओर से नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं...

    नयी पोस्ट@एक प्यार भरा नग़मा:-कुछ हमसे सुनो कुछ हमसे कहो

    जवाब देंहटाएं
  13. बहुत बहुत शुभ कामनाएं आपको भी। आपके इस नववर्ष के स्वागत में हम भी शामिल हैं।

    जवाब देंहटाएं